मूलांक 4 :- प्रिय मित्रों अंक शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति का जन्म 4,13,22 एवं 31 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 4 बनता है। मूलांक 4 का प्रतिनिधित्व राहु करते हैं। ऐसे व्यक्ति कभी-कभी आश्चर्यचकित करने वाले कार्य कर जाते है। ऐसे लोग राजनीति क्षेत्र मे अपना परचम लहराने वाले होते हैं। लेकिन गलत संगति के कारण खुद के लिए परेशानियां लाते हैं।
।।अंकज्योतिष।।
मूलांक 3 :- प्रिय मित्रों अंकज्योतिष मे 1से 9 तक अंकों का बड़ा महत्व होता है। जिस व्यक्ति का जन्म किसी भी महिने के 3,12,21,30 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 3 होगा। मूलांक 3 गुरु बृहस्पति द्वारा शासित होता हैं। ऐसे लोग मिलनसार, आशावादी एवं दयालु होते हैं। ऐसे जातक अच्छी ज्ञान एवं समझ रखने वाले होते हैं।
।।अंकज्योतिष।।
मूलांक 2 :- प्रिय मित्रों अंकज्योतिष में 1से 9 तक के अंकों का विशेष महत्व होता है। मूलांक हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण एवं दोष के बारे में बताता है। जिन व्यक्ति का जन्म 2,11,20 एवं 29 तारीख को हुआ हैं उनका मूलांक 2 होगा। मूलांक 2 चंद्रमा द्वारा शासित होता हैं। ऐसे लोग अतिसंवेदनशील स्वभाव के होते हैं। प्रेम भावना मे किसी भी रिश्ते को बढ़ाने के लिए किसी भी परिचित से समझौता करने वाले होते हैं।
।।अंकज्योतिष।।
मूलांक 1:- प्रिय मित्रों मूलांक हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण एवं दोष के बारे में बताता है। जिस जातक का जन्म 1,10,19,28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होगा। मूलांक 1 सूर्य द्वारा शासित होता है। ऐसे व्यक्ति स्वाभिमानी, नेतृत्व करने वाला, दुसरे के अधिनता न स्वीकार करने वाला तथा अपनी क्षमताओं पर विश्वास करने वाले होते हैं।